भीलवाड़ा नाकाबंदी में ट्रक से ड्रग्स बरामद, एक गिरफ्तार:चार कट्टों में भरा मिला डोडा चूरा, सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी
भीलवाड़ा जिले के पंडेर थाना इलाके में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 99.5 किलो डोडा चूरा पकड़ा। यह ट्रक मध्यप्रदेश के नीमच से पंजाब की ओर जा रहा था। तलाशी में चार कट्टों में भरा डोडा चूरा मिलने पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। नाकाबंदी के दौरान ट्रक पर शक
पंडेर थाना प्रभारी कमलेश मीणा ने बताया कि अभियान के तहत इलाके में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया। ट्रक नीमच से पंजाब की ओर जा रहा था। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें चार कट्टों में करीब एक क्विंटल डोडा चूरा मिला। चार कट्टों में भरा मिला डोडा चूरा
तलाशी के दौरान ट्रक में छुपाकर रखा गया 99.5 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है। मौके पर ही मादक पदार्थ के साथ ट्रक को जब्त कर लिया गया। ड्राइवर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर करनपाल सिंह उर्फ गगन निवासी पटियाला, पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी
पुलिस आरोपी से डोडा चूरा कहां से लाया गया और कहां सप्लाई किया जाना था, इस बारे में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source link

