डूंगरपुर में ऑनलाइन सट्टे पर कार्रवाई:मस्तान बाबा दरगाह से एक सटोरिया गिरफ्तार

डूंगरपुर में ऑनलाइन सट्टे पर कार्रवाई:मस्तान बाबा दरगाह से एक सटोरिया गिरफ्तार




डूंगरपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मस्तान बाबा दरगाह परिसर में बैठकर सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने उसके पास से दांव पर लगे 5,340 रुपए नकद जब्त किए हैं। कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मस्तान बाबा की दरगाह परिसर में दबिश दी, जहां एक व्यक्ति जुआ खेल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालपुरा निवासी अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल गफ्फार खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन और हाथ में पकड़ी पर्चियों की जांच की। जांच में सामने आया कि वह मटका सट्टा लगवा रहा था और पर्चियां काटकर ऑनलाइन माध्यम से भी सट्टे का संचालन कर रहा था।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी व्हाट्सऐप के जरिए सट्टे की पर्चियां भेजता था और गूगल पे सहित अन्य ऐप्स के माध्यम से पैसों का लेन-देन करता था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और इसमें संलिप्त अन्य लोगों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!