फाजिल्का में घर में घुसकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला:धारदार हथियार से किया वार, पत्नी छोड़ने की लगाती रही गुहार
फाजिल्का के अन्नी दिल्ली इलाके में एक घर में दाखिल होकर धारदार हथियार से बाप बेटे को लहूलुहान कर उन्हें घायल करने के मामला सामने आया है । जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि झगड़े की वजह अभी सामने नहीं आई है । वहीं घायलों का इलाज करते हुए डाक्टरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है । जानकारी देते हुए सीमा रानी ने बताया कि वह लोग घर पर बैठे थे । इस दौरान अचानक उनके घर पर करीब 6 लड़के आए, जिन्होंने धारदार हथियारों और लाठियों से बुरी तरह से हमला कर दिया ।
धारदार हथियार से किया वार उन्होंने बताया कि उसके पति और लड़के से मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया । महिला का कहना है कि झगड़े की कोई वजह नहीं है । घर पर बैठे उन लोगों पर धावा बोला गया है । हालांकि वह जोर जोर से चिल्लाती रही कि उन्हें छोड़ दो लेकिन किसी ने नहीं सुनी । फिलहाल इस घटना में घायल उसके पति विल्सन और बेटे अनुज को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जहां डांक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है । और सूचना पुलिस को दी जा रही है ।
Source link

