नीतीश CM पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं:4 घंटे तक JDU नेताओं के साथ चर्चा की; मंत्री विजय चौधरी बोले- अंतिम फैसला नीतीश लेंगे

नीतीश CM पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं:4 घंटे तक JDU नेताओं के साथ चर्चा की; मंत्री विजय चौधरी बोले- अंतिम फैसला नीतीश लेंगे




बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। इसे लेकर बुधवार शाम 6 बजे से CM आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। इसमें JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे। बैठक के बीच विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला नीतीश कुमार को लेना है। बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेता नहीं चाहते हैं कि नीतीश दिल्ली जाएं। वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है। पार्टी ने अभी तक इन चर्चाओं का खंडन नहीं किया है। भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने नामांकन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। वहीं, उमेश कुशवाहा फिर से JDU के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। मीटिंग में नीतीश कुमार ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। इन सबके बीच अमित शाह कल पटना आएंगे। वे नितिन नवीन के नामांकन में शामिल होंगे। सियासी हालातों को देखते हुए ये 3 सिचुएशन बन रही है नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों पर नेताओं के बयान बिहार में सियासी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!