राजनांदगांव पुलिस की कार्रवाई:शांति भंग करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा

राजनांदगांव पुलिस की कार्रवाई:शांति भंग करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा




राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में शांति बनाए रखने और होली त्योहार के मद्देनजर असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 4 मार्च को थाना लालबाग और थाना सोमनी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया। थाना लालबाग पुलिस ने पेंड्री क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे दूरदेशी उर्फ जेठू निषाद (32 वर्ष), निवासी अटल आवास पेंड्री को गिरफ्तार किया। वह लोगों से वाद-विवाद कर अशांति फैला रहा था। उसे धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया और 126, 135(3) BNSS के तहत न्यायालय में पेश किया गया। थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम धीरी में वाद-विवाद और शराब के नशे में अशांति फैलाने वाले वेद प्रकाश साहू (26 वर्ष) और भालेश्वर साहू (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों को धारा 170 BNSS के तहत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। साथ ही, सोमनी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले रमेश प्रजापति (निवासी गोपालपुर) के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की और उनकी हुंडई वरना कार (CG 07 AY 6778) को जब्त कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने या नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!