मोगा पुलिस ने नशे के साथ 6 लोगों को पकड़ा:हेरोइन और 25 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद, सभी के खिलाफ केस दर्ज

मोगा पुलिस ने नशे के साथ 6 लोगों को पकड़ा:हेरोइन और 25 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद, सभी के खिलाफ केस दर्ज




मोगा पुलिस ने विभिन्न स्थानों से छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 125 ग्राम हेरोइन और 25 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई मुखबिरों की सूचना के आधार पर गश्त के दौरान की गई। थाना सिटी मोगा के हवलदार राजकुमार ने बताया कि लंडेके के पास मोटरसाइकिल सवार गुरशरण सिंह उर्फ साहिल और अमन की तलाशी ली गई। उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरे मामले में एक आरोपी अरेस्ट इसी तरह, थाना सिटी साउथ की हवलदार पिंदरजीत कौर ने कोटकपूरा बाईपास के नजदीक गश्त के दौरान सोमनाथ उर्फ सीपू (निवासी बुक्कन वाला) को पकड़ा। उसकी तलाशी में 10 ग्राम हेरोइन मिली। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह ने पुल नहर ललिहांदी के पास बीजा सिंह उर्फ बीजी (निवासी गांव सैदेशाह वाला) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना कोटईसे खां के ए.एस.आई. चरणजीत सिंह ने गांव दौलेवाला में गश्त के दौरान जगदीप सिंह जग्गा (निवासी जीरा रोड कोटईसे खां) की तलाशी ली। उसके पास से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सभी के खिलाफ केस दर्ज मोगा पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी छह लोगों के खिलाफ थाना सिटी मोगा, थाना सिटी साउथ, थाना फतेहगढ़ पंजतूर और थाना कोटईसे खां में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!