संगरूर में 10 स्कूल बसों के काटे चालान:नियमों का उल्लंन करने पर एक्शन; डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स ने स्टूडेंट्स की सुरक्षा जांची

संगरूर में 10 स्कूल बसों के काटे चालान:नियमों का उल्लंन करने पर एक्शन; डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स ने स्टूडेंट्स की सुरक्षा जांची




डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स ने संगरूर के सुनाम ब्लॉक में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 10 स्कूल बसों के चालान काटे गए। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की गाइडलाइन और डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर प्रदीप सिंह गिल के निर्देशों पर की गई। इस अभियान के तहत, स्कूल बसों, ड्राइवरों के आवश्यक दस्तावेजों और बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा किए गए इंतजामों की गहन जांच की गई। ड्राइवरों के अटेंडेंस रिकॉर्ड में मिली खामियां चालान मुख्य रूप से रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और इंश्योरेंस सर्टिफिकेट की कमी, ड्राइवरों के अटेंडेंस रिकॉर्ड में खामियां, निर्धारित यूनिफॉर्म का पालन न करने, फायर सिलेंडर, फर्स्ट एड बॉक्स और लेडी कंडक्टर की अनुपस्थिति जैसे सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण काटे गए। इस चेकिंग अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने में पुलिस विभाग से टास्क फोर्स के सदस्य निर्भय सिंह और दान सिंह, तथा शिक्षा विभाग से गुरजिंदर सिंह, निर्मल कौर और रूपिंदर सिंह ने सहयोग किया। टास्क फोर्स ने स्कूल संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश टास्क फोर्स ने संबंधित स्कूल प्रशासकों और बस ड्राइवरों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों और मानकों का पूरी तरह पालन करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, भविष्य में किसी भी लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!