रेवाड़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग आयोजित:दौड़ में गुंजन, प्रिया, शिवांगी, रोशनी अन्नू प्रथम, रस्सा-कस्सी मे जेएनयू नैचाना की टीम प्रथम
रेवाड़ी के गांव टांकड़ी में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्गो में आयोजित दौड़, नीबू-चम्मल दौड़ और रस्सा कस्सी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। दौड़ में गुंजन, प्रिया, शिवांगी, रोशनी अन्नू प्रथम, रस्सा-कस्सी मे जेएनयू नैचाना की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को जिला खेल अधिकारी ममता यादव ने सम्म्मानित किया गया। यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम 13 वर्ष से कम आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, दीक्षा द्वितीय एवं प्रेरणा तृतीय रहीं। वही 200 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, दीक्षा द्वितीय व प्रतिज्ञा तृतीय रहीं तथा 400 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, प्रेरणा द्वितीय व अनीता तृतीय रहीं। 13 से18 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुंजन प्रथम, पलक द्वितीय व खुशी तृतीय रहीं, 200 मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, साधना द्वितीय व सोनू तृतीय रहीं तथा 400 मीटर दौड़ में गुंजन प्रथम, मानसी द्वितीय व माही तृतीय रहीं।
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, नेहा द्वितीय व अन्नू तृतीय स्थान पर रहीं, 200 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, दीपिका द्वितीय व अन्नू तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि 400 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, अन्नू द्वितीय व दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त 18 वर्ष से नीचे आयु वर्ग की नींबू-चम्मच दौड़ में रौशनी प्रथम, इशिका द्वितीय व परी तृतीय रहीं तथा 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग की नींबू-चम्मच दौड़ में अन्नू प्रथम, ज्योति द्वितीय व रेनू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना की टीम प्रथम तथा यूएसए स्पोर्ट्स एकेडमी रेवाड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
महिलाओं को आगे बढ़ाना ही उद्देश्य जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देना है। खेल विभाग से प्रशिक्षक शर्मीला यादव, अनिल कुमार, शमशेर सिंह, रेनू, आशा रानी एवं कुमारी ईशा ने निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई। कार्यक्रम में खेलो इंडिया सेंटर, सवाईमान स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर कृष्ण सिंह चौहान, मंच संचालन यतिन चारण, मेरा युवा भारत रेवाड़ी से विनय राव, सुजाता, कुलदीप, सुशील आदि उपस्थित रहे।
Source link

