नशा तस्करी से जुड़ी 2 महिलाओं की झुग्गियां ध्वस्त:गुरुग्राम में सरकारी जमीन पर किया कब्जा, बंगाल और बिहार की रहने वाली

नशा तस्करी से जुड़ी 2 महिलाओं की झुग्गियां ध्वस्त:गुरुग्राम में सरकारी जमीन पर किया कब्जा, बंगाल और बिहार की रहने वाली




गुरुग्राम जिले में पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसी क्रम में सेक्टर-21 क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने अवैध झुग्गियों को पूरी तरह गिरा दिया, जिसके बाद सरकारी भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल कर लिया गया। जांच के दौरान इस मामले में 2 महिला आरोपियों की पहचान हुई है। इनमें पश्चिम बंगाल निवासी अनीता और छपरा जिले के दमदुमा गांव निवासी सुनीता शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये दोनों महिलाएं अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री में शामिल थीं। इनके खिलाफ थाना पालम विहार, गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से एक मामला दर्ज है। सरकारी जमीन पर बनाई थीं झुग्गियां पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन आरोपियों ने सरकारी जमीन पर जो झुग्गियां बनाई थीं, उनका इस्तेमाल संगठित आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने और उनका विस्तार करने के लिए किया जा रहा था। ये झुग्गियां केवल अवैध कब्जे का प्रतीक नहीं थीं, बल्कि यहां से नशे का अवैध कारोबार भी चलाया जा रहा था, जिससे क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा था। पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई गुरुग्राम की अपराध शाखा पालम विहार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के साथ मिलकर की। पुलिस की कड़ी निगरानी में इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया और पूरे समय कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। अधिकारी बोले- ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि खुफिया सूचना के आधार पर भविष्य में और भी तेज और सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!