भिवानी में 2 अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा:एक निर्माण, एक ढ़ाबा, एक फैक्ट्री एवं कच्चा रोड़ नेटवर्क को जेसीबी मशीन से तोड़ा
भिवानी के नगर योजनाकार विभाग द्वारा जिला भिवानी नियंत्रित क्षेत्र तहसील सिवानी के मौजा मौजा उमरावत-कोंट व भिवानी जोनपाल में लगभग पांच एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियों से अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से निर्माण, ढ़ाबा व कच्चा रोड़ नेटवर्क आदि अवैध निर्माण को तोड़ा गया। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र कुमार ने बताया कि मौजा उमरावत-कोंट व भिवानी जोनपाल में अवैध निर्माण गिराने का अभियान चलाया गया। यह अभियान डयूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया। इस दौरान मौजा कोंट उमरावत रोड़ पर लगभग पांच एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियों से एक निर्माण, एक ढ़ाबा, एक फैक्ट्री एवं कच्चा रोड़ नेटवर्क को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। इस दौरान जिला नगर योजनाकार द्वारा लोगों को समझाया गया कि आम जन अवैध कॉलोनियों में प्रोपर्टी डीलरों के बहकावे में न आयें व अवैध कालोनियों में प्लॉट न खरीदे तथा शहरी क्षेत्र नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सड़कों की हरित पट्टी में किसी भी तरह का निर्माण कार्य न करें तथा कोई भी निर्माण करने से पूर्व विभागीय अनुमति लेना सुनिश्चित करे।
Source link

