बढ़ती गैस और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर भजिया तला, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

बढ़ती गैस और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर भजिया तला, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की




कवर्धा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर भजिया तला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है, जबकि बड़े उद्योगपतियों और विदेशों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो पार्टी आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!