नालंदा में कुंडलपुर महोत्सव की तैयारियां तेज:30 और 31 मार्च को राजकीय आयोजन; समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
नालंदा जिले में आगामी 30 और 31 मार्च को दो दिवसीय राजकीय ‘कुंडलपुर महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। मंगलवार(10 मार्च 2026) को अपर समाहर्ता राजीव रंजन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। समय सीमा के अंदर व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता ने कहा कि महोत्सव के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने विधि व्यवस्था, सुगम यातायात, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, स्टेज निर्माण, उद्घाटन एवं समापन समारोह की तैयारियों को ससमय पूरा करने को कहा। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, आमंत्रण पत्र वितरण, ड्रॉप गेट, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, व्यापक प्रचार-प्रसार, हेल्थ कैंप और रथ यात्रा जैसी आवश्यक बुनियादी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया। कल्याणकारी योजनाओं के लगेंगे स्टॉल महोत्सव के दौरान आम जन को जागरूक करने और लाभान्वित करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। बैठक में अपर समाहर्ता ने कृषि, उद्यान, जीविका, स्वास्थ्य, श्रम कल्याण, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, खाद्य, आपदा प्रबंधन, पशुपालन, पर्यटन और आईसीडीएस जैसे विभागों को स्टॉल निर्माण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस उच्च स्तरीय बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, डीपीओ आईसीडीएस, जिला पर्यटन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं आयोजन समिति के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Source link

