Sensex Soars 941 Pts to 77,959

Sensex Soars 941 Pts to 77,959


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी और शेयर बाजार से जुड़ी रही। कल 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए और एक किलो चांदी 9 हजार रुपए महंगी हुई। इसके अलावा सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, ये 24,331 पर बंद हुआ।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • डाबर और MRF के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

1. सोना ₹3 हजार बढ़कर ₹1.51 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹18 हजार महंगा हो चुका, चांदी ₹9 हजार चढ़कर ₹2.49 लाख किलो हुई

सोने-चांदी के दाम में कल यानी 6 मई को बढ़त रही इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1.48 लाख रुपए पर था।

वहीं, एक किलो चांदी 9 हजार रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपए थी। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सेंसेक्स 941 अंक चढ़कर 77,959 के स्तर पर बंद:निफ्टी भी 298 अंक चढ़ा, फार्मा और सरकारी बैंकिंग शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े

भारतीय शेयर बाजार में 6 मई को तेजी रही। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, ये 24,331 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, बैंकिंग और रिअल्टी शेयर्स में 2% से ज्यादा की बढ़त रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सैमसंग-इलेक्ट्रॉनिक्स की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर पार:ऐसा करने वाली एशिया की दूसरी कंपनी बनी, AI चिप्स की मांग से सालभर में शेयर 4 गुना बढ़ा

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 95.08 लाख करोड़ रुपए के पार हो गई है। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की बढ़ती मांग के कारण दुनिया की इस सबसे बड़ी मेमोरी चिप मेकर कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में करीब 400% की तेजी आई है।

बुधवार को कारोबार के दौरान सैमसंग के शेयरों में 15% का उछाल आया है। इसके साथ ही ताइवान की TSMC के बाद सैमसंग यह मुकाम पाने वाली एशिया की दूसरी कंपनी बन गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. IT कंपनी कॉग्निजेंट में छंटनी की तैयारी:दुनिया भर में 15 हजार कर्मचारी निकाले जाएंगे, भारत में सबसे ज्यादा लोगों की नौकरी जाएगी

IT सेक्टर की बड़ी कंपनी कॉग्निजेंट अपने वर्कफोर्स में बड़ी कटौती करने जा रही है, जिससे दुनिया भर में 15,000 से ज्यादा कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी में भारत में सबसे ज्यादा कर्मचारियों की नौकरियां जाएंगी, जो ओरेकल और अमेजन के बाद इस साल की सबसे बड़ी टेक छंटनी मानी जा रही है।

कॉग्निजेंट के कुल 3.57 लाख से ज्यादा कर्मचारियों में से 2.50 लाख कर्मचारी भारत में काम करते हैं। हालांकि, कंपनी ने छंटनी की सटीक संख्या का अभी ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, 12,000 से 15,000 के बीच नौकरियां जा सकती हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. चौथी तिमाही में PNB का मुनाफा 14% बढ़कर ₹5,225 करोड़:₹3 डिविडेंड का ऐलान, ब्याज से होने वाली कमाई 4% घटी; NPA में सुधार

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14% बढ़कर ₹5,225 करोड़ रहा है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹4,567 करोड़ था। वहीं पिछली तिमाही में ये ₹5,100 करोड़ था।

पूरे वित्त वर्ष यानी 2025-26 में पीएनबी का मुनाफा 1.64% बढ़कर ₹16904 करोड़ हो गया। एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2024-2025 में बैंक का मुनाफा 16630 करोड़ रहा था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!