पटना यूनिवर्सिटी एलुमनी मीट का आयोजन:विधायक संजीव चौरसिया, डीजीपी विनय कुमार रहे मौजूद; 3 पीढ़ियां हुईं शामिल

पटना यूनिवर्सिटी एलुमनी मीट का आयोजन:विधायक संजीव चौरसिया, डीजीपी विनय कुमार रहे मौजूद; 3 पीढ़ियां हुईं शामिल




मगध महिला कॉलेज में आज पटना यूनिवर्सिटी के पूर्ववर्ती छात्रों का एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस समारोह में तीन पीढ़ियों के करीब 2 हजार पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसके लिए कॉलेज परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह ने बताया कि यह मिलन समारोह पुराने साथियों को जोड़ने और विश्वविद्यालय के गौरव को आगे बढ़ाने का मौका था। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सांसद, विधायक, DGP मौजूद रहे। विधायक संजाव चौरसिया, डीजीपी विनय कुमार मौजूद रहे विधायक संजाव चौरसिया, डीजीपी विनय कुमार, पूर्व डीजीपी आलोक राज सहित अन्य अतिथि अपने पुराने दिनों को याद करने के लिए आज इस मिलन समारोह में पहुंचे थे। वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 96 वर्षीय पूर्ववर्ती छात्र भी मौजूद रहे। सभी अपने पुराने दिनों को याद करके काफी खुश हुए और अपनी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में गरिमामई उपस्थिति दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 13 कमेटियां बनाई गई इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 13 कमेटियां बनाई गई थी। इनमें मेंबरशिप, रजिस्ट्रेशन, स्वागत, फूड, वेन्यू, मीडिया एंड पब्लिक रिलेशन, सिक्योरिटी, स्मारिका, सांस्कृतिक, मेडिकल, वित्त, खेल व मनोरंजन और एडवायजरी कमेटी शामिल थे। समारोह में मल्टीकलर स्मारिका का विमोचन भी किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया गया। पहला सत्र दोपहर 2:00 बजे से रजिस्ट्रेशन और नेटवर्किंग का हुआ। दूसरा सत्र चार बजे से प्रारंभ हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!