दतिया जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं:जमीन बंटवारा, डीपीएफ भुगतान और फसल चोरी के मामलों पर कार्रवाई के निर्देश

दतिया जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं:जमीन बंटवारा, डीपीएफ भुगतान और फसल चोरी के मामलों पर कार्रवाई के निर्देश




दतिया न्यू कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर स्वप्निल बांखड़े ने एक-एक आवेदक की शिकायत गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस और सामाजिक योजनाओं से जुड़े मामलों की अधिकता रही। सेवढ़ा तहसील के ग्राम थरेट से आए ग्रामीणों ने तालाब की शासकीय भूमि पर प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बनाने की शिकायत की। ग्रामीणों के अनुसार सर्वे नंबर 391 की जमीन पर अतिक्रमण के कारण बरसात और नाली का पानी तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा, जिससे गांव में जलभराव की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की। बडौनी तहसील के बरगांय गांव की मीरा देवी ने पुस्तैनी जमीन के बंटवारे में देरी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि महीनों पहले आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे सहखातेदारों को खेती और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारी को नहीं मिली डीपीएफ राशि सेवानिवृत्त कर्मचारी लालमन बघेल ने बताया कि जुलाई 2024 में रिटायर होने के बाद भी उन्हें डीपीएफ की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। कई बार आवेदन देने के बावजूद विभागीय लापरवाही के चलते वे आर्थिक तंगी और इलाज में परेशानी झेल रहे हैं। ग्राम कुम्हेड़ी की कपूरी रजक ने जमीन के बंटवारे और सीमांकन में बाधा डालने तथा दबंगों द्वारा गाली-गलौज कर खेती न करने देने की शिकायत की। खड़ी फसल काट ले जाने का आरोप
जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम बरोह की रामसखी लोधी ने आरोप लगाया कि दबंगों ने रात में हरवेस्टर से उनकी दो बीघा खड़ी गेहूं की फसल काटकर ले गए। पीड़िता के अनुसार करीब 20 क्विंटल गेहूं (लगभग एक लाख रुपए कीमत) जबरन ले जाया गया। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और फसल वापस दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने सभी मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले हर आवेदक की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!