HSSC Police Constable PMT-PST April

HSSC Police Constable PMT-PST April


हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती। फाइल फोटो

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के पीएमटी और पीएसटी की डेट हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) अप्रैल के प्रथम सप्ताह की निश्चित कर सकता है। HSSC अब पीएमटी और पीएसटी की तैयारियों में जुटा हुआ है।

.

HSSC ने खेल विभाग निदेशक से पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम बॉस्केटबाल और वॉलीबाल हॉल की डिमांड कर दी है। वहीं लंबे टेस्ट शेड्यूल के लिए ड्यूटी देने को खेल विभाग से कोच भी मांगे हैं। हालांकि अभी तक खेल विभाग ने तय नहीं किया है कि इसके लिए वह HSSC को कितने कोच उपलब्ध करवाएगा।

वहीं तीन दिन पहले खेल विभाग के जॉइंट डायरेक्टर अश्विनी मलिक के साथ HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने कार्यालय में बैठक भी की है। जिसमें पंचकूला स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। उसके बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की एक टीम ने खेल स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया।

पंचकूला स्थित ताउ देवीलाल स्टेडियम।

मशीनें मंगवा रहा कमीशन

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोग अलग-अलग कंपनियों से टाइअप करने में जुटा हुआ है। अभी कमीशन और कंपनियों के बीच रेट को लेकर इश्यू चल रहा है। छाती और हाइट मापने वाली मशीनें जल्द ही आयोग के पास पहुंच सकती हैं। वहीं भर्ती कैंडिडेट को गर्मी के मौसम में बाहर ठहरने के लिए टैंट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

2.70 लाख युवाओं ने किया अप्लाई

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में करीब 2.70 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंप्लीट सबमिट किया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का समय था। हरियाणा सरकार ने हाल ही में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!