राजस्थान बस की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल:दोनों बाइक लेकर पारिवारिक पार्टी में जा रहे थे, सिरसा में हुआ हादसा

राजस्थान बस की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल:दोनों बाइक लेकर पारिवारिक पार्टी में जा रहे थे, सिरसा में हुआ हादसा




सिरसा जिले में आज राजस्थान निगम की बस और बाइक का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायाल हो गया। अभी घायल युवक को गंभीरवस्था में हिसार के लिए रेफर कर दिया गया है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गांव माधोसिंघाना के पास शनिवार शाम की है। मृतका की पहचान गोमती पत्नी आदराम (65) निवासी माधोसिंघाना के रूप में हुई है और घायल युवक की पहचान रवि (42) के रूप में हुई है। दोनों मां-बेटा किसी पारिवारिक पार्टी में शामिल होकर बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव माधोसिंघाना के पास पीछे से आ रही राजस्थान परिवहन की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस बयान दर्ज करने में जुटी हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया। अभी पुलिस मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!