गुजरात ATS ने यूपी की ड्रग्स फैक्ड्री पकड़ी:6 किलो एमडी ड्रग्स, 50 किलो लिक्विड और 200 किलो कच्चा माल जब्त, 2 गिरफ्तार

गुजरात ATS ने यूपी की ड्रग्स फैक्ड्री पकड़ी:6 किलो एमडी ड्रग्स, 50 किलो लिक्विड और 200 किलो कच्चा माल जब्त, 2 गिरफ्तार




गुजरात एटीएस ने हाल ही में अहमदाबाद के दाणीलीमड़ा में 4.6 ग्राम ड्रग्स के साथ युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ की तो इसके तार यूपी तक पहुंचे मिले, जहां गुजरात एटीएस ने ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर 2 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही फैक्ट्री से 6 किलो एमडी, 50 किलो लिक्विड और 200 किलो कच्चा माल जब्त किया। गुजरात एटीएस ने इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यूपी के पंकज और कपिल ने 300 ग्राम ड्रग्स दिए
दोनों आरोपी सोहिल उर्फ ​​भूरा मिर्जा और फरहान उर्फ ​​भूरा पठान से पूछताछ के दौरान पता चला कि यूपी के पंकज और कपिल ने उन्हें 300 ग्राम ड्रग्स दिए थे। जब गुजरात एटीएस टीम ने आगे की जांच की, तो पता चला कि पंकज और कपिल उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में काम कर रहे थे। गुजरात एटीएस के एसपी के सिद्धार्थ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। यह टीम 12 दिनों तक कई संदिग्ध जगहों की जांच कर रही थी, तभी एक दूरदराज के इलाके में पंकज और कपिल की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला, जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। दाणीलीमड़ा से गिरफ्तार आरोपी की जांच में यूपी तक पहुंचे
गुजरात एटीएस के डीवाईएसपी एसएल चौधरी ने सूचना के आधार पर दानीलीमड़ा से आरोपी साफ्ता अहमद फारूक को 4.6 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसे सोहिल उर्फ ​​भूरा मिर्जा और फरहान उर्फ ​​भूरा पठान ने ड्रग्स दी थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!