अबोहर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:बारिश में बाइक फिसलने से एक्सीडेंट; काम से दुकान से निकला था

अबोहर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:बारिश में बाइक फिसलने से एक्सीडेंट; काम से दुकान से निकला था




फाजिल्का जिले के अबोहर में हल्की बारिश के कारण हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मलोट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब उसकी बाइक फिसल गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान परमजीत उर्फ काला (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सीतो रोड पर डेंटिंग का काम करता था और तनेजा कॉलोनी गली नंबर-2 का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से अपनी दुकान से निकला था। बाइक गिरने से सिर पर लगी चोट जानकारी के अनुसार, मलोट रोड पर पेट्रोल पंप के पास हल्की बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो गई थी। इसी वजह से परमजीत की बाइक अचानक फिसल गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना मिलते ही ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ संस्था के सेवादार मोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल परमजीत को तुरंत सिविल अस्पताल अबोहर पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां का माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि परमजीत का एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है। पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे का कारण बारिश के चलते सड़क पर बनी फिसलन को माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!