हम तुम क्रेकर्स बिस्कुट में सल्फाइट की जहरीली मात्रा, सरकार ने बैन किया

हम तुम क्रेकर्स बिस्कुट में सल्फाइट की जहरीली मात्रा, सरकार ने बैन किया



बिहार के नामी गिरामी बिस्कुट ब्रांड सोबिस्को के हम तुम क्रेकर्स का स्वाद अगर पसंद है तो इससे परहेज करें। स्वास्थ्य विभाग की जांच में इसमें सल्फाइट रसायन की जहरीली मात्रा पाई गई है। इसलिए बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा आयुक्त लोकेश कुमार ने इसे बाजार से वापस लेने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल यह कार्रवाई केवल 15 दिनों के लिए की है। आगे और भी कड़े प्रतिबंध या कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सोना बिस्किट्स लिमिटेड हम तुम क्रैकर्स का उत्पादन करती है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने इसकी बिक्री पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया था। जम्मू-कश्मीर सरकार ने बिहार सरकार से भी इस दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया। इसके बाद कई शहरों से बिस्कुट के नमूने इकट्ठा किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!