चतरा में गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत:झोलाछाप डॉक्टर ने लगाए चार इंजेक्शन, हालत बिगड़ी तो गयाजी ले गया, फिर फरार

चतरा में गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत:झोलाछाप डॉक्टर ने लगाए चार इंजेक्शन, हालत बिगड़ी तो गयाजी ले गया, फिर फरार




चतरा के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी में कथित झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मझगांवा निवासी विनोद सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विनोद सिंह मामूली इलाज के लिए दन्तार स्थित तथाकथित डॉक्टर शिव शंकर शर्मा उर्फ ठाकुर जी के क्लीनिक पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना सही जांच के एक के बाद एक तीन-चार इंजेक्शन लगा दिए, जिसके बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को बहलाकर गयाजी ले गया आरोपी मृतक के साले राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इंजेक्शन दिए जाने के तुरंत बाद विनोद सिंह क्लीनिक में ही बेहोश होकर गिर पड़े। स्थिति गंभीर होते देख आरोपी डॉक्टर ने परिजनों को झांसा दिया।
बेहतर इलाज के नाम पर उन्हें पड़ोसी राज्य बिहार के गयाजी ले जाने की बात कही। परिजन भी घबराहट में उसके साथ हो लिए। सोमवार रात जब वे गया पहुंचे, तब तक विनोद सिंह की हालत और बिगड़ चुकी थी। वहीं कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी विनोद सिंह की मौत होते ही आरोपी डॉक्टर को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रो-रोकर बदहाल हैं। वहीं ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पहले भी उठ चुके हैं सवाल, कार्रवाई की मांग तेज जानकारी के मुताबिक यह क्षेत्र अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों का गढ़ बना हुआ है। कुछ महीने पहले जब एसडीओ जहूर आलम अवैध नर्सिंग होम को सील करने पहुंचे थे, तब उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था। फिलहाल वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने क्लीनिक को अपने कब्जे में ले लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!