मजदूर के बेटे ने स्कूल में किया टॉप:बेगूसराय में जनता +2 विद्यालय के छात्र ने किया कमाल; सम्मानित किया गया

मजदूर के बेटे ने स्कूल में किया टॉप:बेगूसराय में जनता +2 विद्यालय के छात्र ने किया कमाल; सम्मानित किया गया




बेगूसराय सदर प्रखंड के जनता +2 विद्यालय चांदपूरा के छात्र अजित कुमार ने आर्ट्स संकाय में 447 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए मंगलवार को विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार और शिक्षक नंदन मिश्रा ने अजित की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अजित का यह प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अजित कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। अजित ने आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की इच्छा व्यक्त की। अजित के पिता बलराम साह मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी मां चमदेवी देवी खेतों में काम कर परिवार का सहयोग करती हैं। बेटे की इस शानदार सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!