पटियाला में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद:108 मंडियां और 89 अस्थायी केंद्र तैयार, 9 लाख मीट्रिक टन आवक का अनुमान

पटियाला में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद:108 मंडियां और 89 अस्थायी केंद्र तैयार, 9 लाख मीट्रिक टन आवक का अनुमान




पटियाला उपायुक्त वरजीत वालिया की अध्यक्षता में आज जिला प्रशासनिक परिसर में गेहूं खरीद के अग्रिम प्रबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं की सरकारी खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों की फसल का एक-एक दाना समय पर खरीदा जाएगा और उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। बैठक में सभी एसडीएम, खरीद एजेंसियों, आढ़तियों, परिवहन और श्रम ठेकेदारों ने भाग लिया। उपायुक्त ने गेहूं के भंडारण हेतु बारदाना, ढुलाई के लिए परिवहन साधनों और श्रम सहित मंडियों में किए जाने वाले अन्य प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने जोर दिया कि कृषि पंजाब की रीढ़ है और फसल खरीद की बड़ी जिम्मेदारी को बिना किसी बाधा के पूरा किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर बोले- खरीद एजेंसियों को जिले की 108 मंडियां आवंटित डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि खरीद एजेंसियों को जिले की 108 मंडियां आवंटित की गई हैं, साथ ही 89 अस्थायी खरीद केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। इस बार मंडियों में 9 लाख 13 हजार 516 मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है, जबकि पिछले सीजन में 9.21 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, मूत्रालय, रोशनी और सुरक्षा के उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। वरजीत वालिया ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों, जिला मंडी अधिकारी, मार्केट कमेटियों के सचिवों, परिवहन विभाग के अधिकारियों और खरीद एजेंसियों के जिला प्रमुखों को निर्देश दिए कि प्रबंधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं गेहूं खरीद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को भी इन व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!