चंडीगढ़ में सुखना लेक पर आज एयर शो:बिना प्री-बुकिंग नहीं एंट्री; पढ़िए किन 8 जगहों से बस लेकर पहुंच सकेंगे

चंडीगढ़ में सुखना लेक पर आज एयर शो:बिना प्री-बुकिंग नहीं एंट्री; पढ़िए किन 8 जगहों से बस लेकर पहुंच सकेंगे




चंडीगढ़ में सुखना लेक पर आज दो दिवसीय एयर शो शुरू होगा। इसमें बिना प्री-बुकिंग के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। दोनों दिन 10-10 हजार लोग शो देखने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान लेक आम लोगों के लिए बंद रहेगी। आर्मी पब्लिक स्कूल चंडी मंदिर के 2005 बैच के छात्र रहे विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह भी सूर्य किरण की एरोबैटिक टीम का हिस्सा है। वह इस टीम को लीड करेंगे। इनके साथ ही फ्लाइट लेफ्टिनेंट कमल संधू भी टीम का हिस्सा रहेंगे। निजी गाड़ियां लाने की अनुमति नहीं
शो के लिए प्रशासन ने पूरे शहर को 7 जोन में बांटा है। वहां से लोगों को सुखना लेक ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। लोगों को अपनी गाड़ियां सुखना लेक आने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को पास के लिए आवेदन करते समय अपना पिक पॉइंट चुनना होगा। जिनमें रेलवे कॉलोनी ग्राउंड मनीमाजरा, दशहरा ग्राउंड मनीमाजरा, परेड ग्राउंड सेक्टर 17, रैली ग्राउंड सेक्टर 25, मेला ग्राउंड सेक्टर 34, पार्किंग एरिया उप्पल सोसाइटी मनीमाजरा और पार्किंग ललित होटल आईटी पार्क शामिल हैं। 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को साथ न लाने की अपील
एयर शो के दौरान सुखना लेक और आसपास के क्षेत्रों में निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। केवल आपातकालीन सेवाओं और अधिकृत वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को साथ न लाएं। साथ ही बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को भी भीड़ से बचने की सलाह दी गई है। 300 बसों का इंतजाम किया
दोनों दिन दस-दस हजार लोग हिस्सा लेंगे। इसके लिए 300 बसों का इंतजाम किया गया है। बस सर्विस सुबह 8 से 9 बजे तक चलेगी, जिसमें QR दिखाकर ही बैठा जा सकेगा। इस दौरान केवल ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। अगर कोई काली या अन्य कलर की बोतल होगी, तो उसे बाहर रखना होगा। रिस्ट बैंड से एंट्री होगी
टिकट के साथ ही रिस्ट बैंड भी जरूरी किया गया है। उससे ही एंट्री होगी। लेक की जहां से शुरूआत होती है, जहां पर पुलिस पोस्ट है, वहां से चीफ गेस्ट समेत 500 लोगों की सीटिंग रहेगी। उसके बाद एयरफोर्स के 700 लोगों की सीटिंग है। उसके बाद सात जोन में दस हजार लोगों के बैठने का इंतजाम रहेगा। 1300 पुलिस कर्मी तैनात
चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि लोगों की सुरक्षा व ट्रैफिक मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए 1300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा इंस्पेक्टर, डीएसपी और एसपी भी तैनात रहेंगे। सारे एरिना में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एंट्री व एग्जिट पॉइंट पर कैमरे रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!