रामनवमी की रात बंद घर को बनाया निशाना:रांची के पंडरा में 15 लाख रुपए के गहने चोरों ने उड़ाए, गुमला में था घरवाले
रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में रामनवमी की रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड निवासी सुजीत कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ पूजा के बाद गुमला स्थित गांव गए हुए थे। इसी दौरान बंद पड़े घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब सुजीत अपने घर लौटे और दरवाजे टूटे हुए पाए। घर के अंदर का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए। दरवाजों के ताले तोड़कर घर में घुसे, अलमीरा के लॉकर काटे चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले घर के चार दरवाजों के लॉक तोड़े गए और फिर अंदर घुसकर अलमीरा के लॉकर काटे गए। चोरों ने एक-एक कर चार अलमीरा के लॉकर को निशाना बनाया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों को घर की पूरी जानकारी थी। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जिससे साफ है कि चोरों ने गहनों की तलाश में हर कोना खंगाला। 15 लाख से अधिक के गहने और नकदी गायब पीड़ित सुजीत कुमार गुप्ता के अनुसार, चोरी में करीब 15 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और करीब 60 हजार रुपए नकद शामिल हैं। खास बात यह रही कि चोरों ने सिर्फ गहनों और नकदी को ही निशाना बनाया, घर के अन्य कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया। इससे यह संदेह और गहरा हो रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले पहले से घर की स्थिति और अंदर रखे सामान से परिचित थे। पुलिस जांच में जुटी, गश्त बढ़ाने का दावा घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही, क्षेत्र में रात्रि गश्ती को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Source link

