कटिहार रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान:316 बिना टिकट यात्री पकड़े, ₹1.75 लाख वसूले, 22 TTE-RPF रहे सक्रिय

कटिहार रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान:316 बिना टिकट यात्री पकड़े, ₹1.75 लाख वसूले, 22 TTE-RPF रहे सक्रिय




कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत रविवार को कटिहार स्टेशन और मनिहारी टर्मिनल पर एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा के 316 मामलों का निपटारा करते हुए रेल प्रशासन ने कुल ₹1,75,560 का राजस्व वसूला गया। इस अभियान का नेतृत्व मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा और सहायक वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार ने किया। 22 टीटीई और RPF के जवान सक्रिय
सघन जांच में 22 टीटीई और आरपीएफ के जवानों की सक्रिय भागीदारी रही। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ सीएमआई पुष्पेंद्र कुमार और सीटीआई रवि कुमार सहित दर्जनों वाणिज्य कर्मी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विभिन्न ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर जांच की। राजस्व हानि पर रोक लगाना मुख्य उद्देश्य
रेल प्रशासन ने बताया कि इस टिकट चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा और राजस्व हानि पर रोक लगाना था। प्रशासन ने यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है। निरंतर जारी रहेगा अभियान
रेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि व्यवस्था में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!