फाजिल्का में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान:पार्कों और हॉटस्पॉट इलाकों में छापेमारी, युद्ध नशा विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई
फाजिल्का जिले के जलालाबाद में एसएसपी गुरमीत सिंह ने नशे के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया है । इस दौरान उन्होंने पार्कों पर रेड कर रही है । जहां पर बैठे लोगों से पूछताछ की। बता दे कि जिले में लगातार शिकायते मिल रही थी कि पार्क में युवा नशे का सेवन करते हैं । कार्रवाई के दौरान एसएसपी ने कहा कि पार्कों के साथ हॉटस्पॉट इलाकों पर भी रेड की जा रही है । जानकारी देते हुए फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशा विरुद्ध और गैंगस्टर पर वार के तहत पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है । आज पुलिस ने जिले के सारे पार्क टारगेट किए है जहां पुलिस पहुंच सर्च ऑपरेशन चला रही है। शहीद उधम सिंह चौंक पर चेकिंग इसी क्रम में जलालाबाद के शहीद उधम सिंह चौंक में पुलिस ने रेड कर चेकिंग की है । क्योंकि लोगों की शिकायत रहती है कि पार्कों में युवा नशे का सेवन करते है । और वहां बैठे रहते है। जिसको मद्देनजर रखते हुए ये कदम उठाया गया है। एसएसपी ने कहा कि इसके इलावा जिले के हॉटस्पॉट इलाके में भी पुलिस रेड करने जा रही है। जो नशे को लेकर सुर्खियों में है। तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई इसलिए इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा । एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि नशे के आदि युवकों को इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जाएगा । वहीं नशे का कारोबार करने वालों को पकड़ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये कासों आपरेशन आज दिनभर चलेगा। 200 पुलिस कर्मियों की टीम कर रही छापेमारी बताया जा रहा है कि करीब 200 पुलिस कर्मियों की टीम जिले भर में छापामारी कर रही है। जिसमें उनके साथ पुलिस थानों की टीम और सीनियर अधिकारी शामिल है। और इस कार्यवाही के दौरान अध्यक्षता फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह खुद कर रहे है ।
Source link

