रोहतक में गैस एजेंसी मालिक पर मनमानी के आरोप:उपभोक्ता बोले- बंद की होम डिलीवरी, नियमों की अनदेखी का आरोप

रोहतक में गैस एजेंसी मालिक पर मनमानी के आरोप:उपभोक्ता बोले- बंद की होम डिलीवरी, नियमों की अनदेखी का आरोप




रोहतक जिले के महम में गैस की किल्लत नहीं होने के बावजूद इंडियन गैस एजेंसी के मालिक पर मनमानी का आरोप लगा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी होम डिलीवरी बंद कर अपनी मर्जी चला रही है। इंडियन गैस एजेंसी के उपभोक्ता कृष्ण बामल ने बताया कि एजेंसी पर कोई नियम-कानून लागू नहीं होता। जब उन्होंने होम डिलीवरी शुरू करने के बारे में पूछा, तो एजेंसी ने पहले ‘ऊपर से बंद’ होने का हवाला दिया। उपभोक्ता ने लगाए आरोप बामल ने बताया कि भारत गैस एजेंसी पर इंडियन गैस एजेंसी से लंबी लाइनें लगने के बावजूद उसकी होम डिलीवरी बंद नहीं हुई है। जब एजेंसी से पूछा गया कि क्या यह सरकारी आदेश है, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी मर्जी से होम डिलीवरी बंद की है। सुबह भीड़ के बाद स्थिति सामान्य वहीं, भारत गैस एजेंसी के संचालक सुरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि उनकी एजेंसी होम डिलीवरी सेवा जारी रखे हुए है। उन्होंने पुष्टि की कि अब गैस की कोई किल्लत नहीं है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने के बाद भी उनके पास 150 से अधिक सिलेंडर शेष रहते हैं। सुबह के समय थोड़ी भीड़ होती है, लेकिन दो से तीन घंटे में स्थिति सामान्य हो जाती है और उसी दौरान होम डिलीवरी भी शुरू कर दी जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!