12वीं बोर्ड रिजल्ट: सिरोही में 98.52% रहा परिणाम:4476 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी, 2192 द्वितीय श्रेणी और 239 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण

12वीं बोर्ड रिजल्ट: सिरोही में 98.52% रहा परिणाम:4476 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी, 2192 द्वितीय श्रेणी और 239 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण




राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 12वीं कक्षा के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय का परिणाम जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की और टॉपर्स को फोन पर बधाई दी। यह पहली बार है जब 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम मार्च माह में घोषित किया गया है। सिरोही जिले में इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल परिणाम 98.52 प्रतिशत रहा। जिले में साइंस और आर्ट्स संकाय को मिलाकर कुल 4476 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 2192 द्वितीय श्रेणी में और 239 तृतीय श्रेणी में पास हुए। साइंस संकाय में लड़कों में 934 ने प्रथम श्रेणी, 797 ने द्वितीय श्रेणी और 118 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की। वहीं, साइंस में 447 लड़कियां प्रथम श्रेणी और 40 लड़कियां द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। कुल 517 लड़कियां साइंस संकाय से पास हुईं। आर्ट्स संकाय में कुल 3484 लड़कों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2043 प्रथम श्रेणी, 1204 द्वितीय श्रेणी और 126 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। लड़कियों की बात करें तो, कुल 3627 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 2433 प्रथम श्रेणी, 988 द्वितीय श्रेणी और 113 तृतीय श्रेणी में पास हुईं। आर्ट्स संकाय से कुल 3534 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
इस साल और पिछले साल का रिजल्ट प्रतिशत
95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की तस्वीरें भास्कर एप पर प्रकाशित की जाएंगी। इसके लिए छात्रों को अपनी फोटो, मार्कशीट की कॉपी के साथ माता-पिता, स्कूल, गांव-शहर का नाम संबंधित जिले के रिपोर्टर के मोबाइल नंबर- 9414200371 पर भेजना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!