पटना में छड़ गिट्टी व्यवसायी को मारी गोली:अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर 2 राउंड किया शूट, रुबन हॉस्पिटल में भर्ती; श्याम रजक मिलने पहुंचे

पटना में छड़ गिट्टी व्यवसायी को मारी गोली:अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर 2 राउंड किया शूट, रुबन हॉस्पिटल में भर्ती; श्याम रजक मिलने पहुंचे




पटना के शास्त्री नगर इलाके पंप हाउस के पास छड़ गिट्टी व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी है। जिसमें से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। व्यापारी की पहचान दिलीप कुमार (40 वर्ष) के तौर पर हुई। दिलीप दफ्तर से अपने अपार्टमेंट में जा रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चल रहा इलाज फिलहाल पाटलिपुत्र इलाके के रुबान हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इलाज जारी है। दिलीप जदयू विधायक श्याम रजक के अच्छे मित्र हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्याम रजक भी उन्हें देखने आए हैं। एमपी इंजीकौन नाम से दिलीप की कंपनी है। बोरिंग रोड चौराहा स्थित कुमार टावर में दफ्तर है। इसी दफ्तर से घर लौट रहे थे। एमपी ईनजीकौन एसपी सिंगला जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों में छड़ गिट्टी की सप्लाई देती है। अपार्टमेंट की सीढ़ी पर दो गोली मारी मौके पर DIU की टीम जाँच के लिए आई है। घाट के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। सभी लोगों ने अपने-अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिए हैं। मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। बदमाशों ने दिलीप को अपार्टमेंट की सीढ़ी पर दो गोली मारी। इसके बाद निकलने के दौरान बदमाशों ने घर के सामने करकट पर तीन राउंड फायरिंग की और हेलमेट लेकर अटल पथ की ओर फरार हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!