नालंदा के स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल:स्कूल सचिव के पति पर आरोप; हेड मास्टर बोले- बाउंड्री नहीं होने का फायदा उठा रहे लोग

नालंदा के स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल:स्कूल सचिव के पति पर आरोप; हेड मास्टर बोले- बाउंड्री नहीं होने का फायदा उठा रहे लोग




बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है। इसके दावों के बीच नालंदा से कानून को ठेंगा दिखाने वाली एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जिला मुख्यालय के करीब डुमरामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में कुछ युवकों ने सरेआम शराब पार्टी की। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विशेष बात यह है कि इस महफिल में स्कूल शिक्षा समिति की सचिव के पति के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। महावीर जयंती के दिन सजी महफिल घटना महावीर जयंती के अवसर की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के बरामदे पर बैठकर चार-पांच युवक अंग्रेजी शराब और सिगरेट का आनंद ले रहे हैं। जिस समय मघड़ा में भगदड़ की घटना को लेकर जिले के लोग मर्महात थें, उसी समय अराजक तत्व शिक्षा के मंदिर में जाम छलका रहे थे। वीडियो में स्कूल सचिव के पति अजीत कुमार भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हेडमास्टर की सफाई- बाउंड्री नहीं होने का फायदा उठा रहे लोग स्कूल के हेड मास्टर ब्रज बिहारी ने बेबसी जाहिर करते हुए कहा कि स्कूल की बाउंड्री वॉल नहीं है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व स्कूल बंद होने के बाद परिसर में घुस आते हैं। हमने बाउंड्री निर्माण के लिए पहले भी आवेदन दिया है। अगर स्कूल सुरक्षित घेरे में होता, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने बताया कि वायरल वीडियो मिला हुआ है। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!