लुधियाना में लुटेरों ने की फायरिंग और लूट:बीच-बचाव करने आए पड़ोसी पर भी हमला, बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश

लुधियाना में लुटेरों ने की फायरिंग और लूट:बीच-बचाव करने आए पड़ोसी पर भी हमला, बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश




लुधियाना के माधोपुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। लूट की इस वारदात के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और बीच- बचाव करने आए एक पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। क्या था पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद अंजार आलम अपनी दुकान साहिल टेलीकॉम पर अकेले मौजूद थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में दाखिल होते ही लूटपाट शुरू कर दी। जब विरोध किया गया तो लुटेरों ने गोली चला दी जो अंजार आलम के सीधे हाथ पर जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर पास ही स्थित मचंदा करियाना स्टोर के मालिक नीकू तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लुटेरों ने खुद को घिरता देख नीकू पर तेजधार हथियार से सिर पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। मोके पर पुलिस पहुँच गई और जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!