भागलपुर में शुल्क वापस करने की मांग,200 छात्रों का प्रोटेस्ट:टीएनबी कॉलेज में 3 घंटे तक हंगामा, हेड मास्टर ने मानी छात्र नेताओं की बात
भागलपुर के टी.एन.बी. महाविद्यालय में आज छात्र हितों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व में आंदोलन हुआ। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले इस आंदोलन के बाद कॉलेज प्रशासन को वार्ता के लिए आगे आना पड़ा। आंदोलन की मुख्य मांग सभी वर्ग की छात्राओं (ऑल कैटेगरी गर्ल्स) और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्ग के छात्रों का नामांकन पूरी तरह से मुफ्त करने की थी। इसके साथ ही, नोटिस जारी होने के बाद जिन छात्रों से नामांकन शुल्क लिया गया है, उनका शुल्क वापस करने की भी मांग उठाई गई। धरने में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। स्थिति को देखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों से सीधा संवाद किया। हेड मास्टर से बातचीत के बाद लेटर जारी वार्ता के दौरान हेड मास्टर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी वर्ग की छात्राओं और SC/ST छात्रों के मुफ्त नामांकन को लेकर शीघ्र नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही जिन छात्रों से शुल्क लिया गया है, उनकी राशि वापस की जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अगले दो दिनों के भीतर रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हेड मास्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना खत्म कर दिया। इस मौके पर कॉलेज अध्यक्ष सुमित सिंह और लक्ष्मण कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि यह आंदोलन छात्र एकता और अधिकारों की जीत है। ABVP हमेशा से छात्र हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। शुक्ल करना पड़ेगा वापस प्रदेश सह मंत्री कुनाल पांडेय ने कहा कि यह जीत सिर्फ शुरुआत है। साल 2016 के बाद जिन भी छात्रों से नामांकन शुल्क लिया गया है, उन सभी का पैसा वापस कराने के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Source link

