भिवानी मर्डर केस में खुलासा, आग को लेकर हत्या:आरोपी के मना करने भरने लगा हुक्का तो शुरू हुआ विवाद, नशे में लठ मारा
भिवानी के गांव कोंट में उत्तर प्रदेश के युवक की डंड व लात-घुसे मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि आग रखने के दौरान विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने शराब के नशे में मृतक को डंडे व लात-घुसे मारे। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी के प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खिरी के गांव सैदीपुर निवासी करीब 30 वर्षीय राम मोहन मेहनत मजदूरी करता है। जो उत्तर प्रदेश से करीब 15-20 दिन पहले ही मेहनत मजदूरी करने के लिए आया था। जो फिलहाल गांव कोट में रह रहे थे। वहीं आरोपी उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के गुलजार पुर निवासी कश्मीर पिछले करीब 8-10 सालों से भिवानी के गांव कोंट में रह रहा है। जिसको दो बच्चे हैं, जिनमें से एक मेहनत मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ है। फिलहाल घर पर पत्नी, पिता व बेटे के साथ रहता है। राम मोहन अपने साथियों के साथ पीछे रहता है, वहीं कश्मीर आगे रहता है। आरोपी ने आग रखने से किया था मना
एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक की पूछताछ व जांच में यह सामने आया है कि 2 फरवरी की रात को राम मोहन हुक्का भरने के लिए (हुक्के की चिलम में आग रखने) के लिए गया था। जब राम मोहन हुक्के की चिलम में आग रखने के लिए कश्मीर के घर के आगे गया तो कश्मीर ने आग रखने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों ही शराब के नशे में थी। जब कश्मीर ने आग रखने से मना किया तो राम मोहन खुद आग रखने लगा। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया। जो इतना बढ़ गया कि कश्मीर ने वहां से एक डंडा उठाकर राम मोहन को मार दिया। नाक व चेहरे के आसपास लगने के कारण उसे खून भी आ गए। वहीं राम मोहन को लात-घुसे भी मारे। बचाव करने पर दूसरे साथी को भी मारा
कश्मीर द्वारा चोट लगने के बाद राम मोहन अपने साथियों के पास गया। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी निवासी रतिपाल ने बताया था कि वे रात को खाना खा रहा था तो राम मोहन घायल अवस्था में उसके पास आया। राम मोहन ने बताया कि कश्मीर ने उसके साथ मारपीट की। जब आरोपी से पूछा कि क्यों मार रहे हो, तो आरोपी ने उसको भी डंडे मारे। जिसके कारण वह भी गिर गया। इसके बाद अन्य साथी भी वहां पर आ गए। जिसके बाद राम मोहन को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राम मोहन को मृत घोषित कर दिया। उत्तराखंड का रहने वाला है आरोपी
एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि राम मोहन की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। वहीं उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी निवासी मनोज की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। इधर, पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के गुलजार पुर निवासी कश्मीर को संजय कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल एक डंडा भी बरामद किया है। इधर, मृतक राम मोहन के परिजनों ने बताया कि उसकी करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। जो भिवानी में मेहनत मजदूरी करने के लिए आया था।
Source link

