नाबालिग से यौन शोषण प्रयास में दो गिरफ्तार:बोकारो में 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा, मोटरसाइकिल-मोबाइल भी किया जब्त

नाबालिग से यौन शोषण प्रयास में दो गिरफ्तार:बोकारो में 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा, मोटरसाइकिल-मोबाइल भी किया जब्त




बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ यौन शोषण के प्रयास के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को यह मामला सामने आया, जब एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि दो व्यक्तियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना में कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2)/62 और पोक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। छापेमारी कर दोनों आरोपी दबोचे, अपराध स्वीकारा मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार रात ही कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर निवासी 32 वर्षीय कृष्णा कपरदार और गुड़गुड़ी निवासी अमित कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद, जांच जारी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (JH05AW-2310) जब्त की है। इसके अलावा एक सैमसंग और एक ओप्पो स्मार्टफोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास क्या रहा है। इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!