जयनगर बॉर्डर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:नेपाल ले जाई जा रही थी खेप, 14 ग्राम ड्रग्स और नकदी बरामद, एसएसबी की कार्रवाई

जयनगर बॉर्डर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:नेपाल ले जाई जा रही थी खेप, 14 ग्राम ड्रग्स और नकदी बरामद, एसएसबी की कार्रवाई




मधुबनी जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जयनगर स्थित कमला बीओपी के जवानों द्वारा की गई। 48वीं बटालियन एसएसबी जयनगर के अंतर्गत बीओपी बेतौना एफ-समवाय कमला को मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया। भारत से नेपाल ले जाकर अवैध रूप से बेचा जाना था
गश्ती के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 269/8 से लगभग 500 मीटर भारतीय क्षेत्र में, गांधी चौक-बेतौना रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। यह व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर जा रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर इसकी पुष्टि ब्राउन शुगर (हेरोइन) के रूप में हुई। बरामद सामग्री में 14 ग्राम ब्राउन शुगर, 11,000 रुपये भारतीय मुद्रा और एक वीवो मोबाइल फोन शामिल हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र, जिला मधुबनी (बिहार) के निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि इस मादक पदार्थ को भारत से नेपाल ले जाकर अवैध रूप से बेचा जाना था। जयनगर थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया
बरामद मादक पदार्थ, नकदी और गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जयनगर थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आसूचना आधारित कार्रवाई, सतत निगरानी और जवानों की तत्परता से ऐसे अवैध प्रयासों को लगातार विफल किया जा रहा है। एसएसबी भविष्य में भी नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखेगी और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!