गयाजी में नाबालिग लड़की से छेड़खानी:विरोध करने घर में घुसकर मारा, लाठी-डंडे से परिवार पर हमला; मां और मामा की हालत गंभीर

गयाजी में नाबालिग लड़की से छेड़खानी:विरोध करने घर में घुसकर मारा, लाठी-डंडे से परिवार पर हमला; मां और मामा की हालत गंभीर




गयाजी के डोभी थाना क्षेत्र में एक लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मनचलों ने घर में घुसकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी। पीड़िता की मां और मामा को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 10 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई गई है। घटना 11 जून की है, मामला अब सामने आया है। पीड़िता की मां ने रोते बताया कि घर में रसोई गैस खत्म हो गई थी। दोपहर के खाने की तैयारी चल रही थी। दाल में छौंक लगाना बाकी रह गया था। मैंने अपनी नाबालिग बिटिया को बस इतना कहा कि बाहर जाकर चूल्हा सुलगाने के लिए कुछ गोइठा ले आओ। जैसे ही वो घर से बाहर निकली, गांव के ही कुछ दबंग और मनचले युवकों ने उसे घेर लिया। दरिंदगी की हद पार करते हुए सरेराह लड़की का हाथ पकड़ लिया। उसके साथ सरेआम छेड़खानी और बदतमीजी शुरू कर दी। ​मनचलों के चंगुल से किसी तरह खुद को छुड़ाकर और अपनी जान बचाकर लड़की रोती-बिलखती घर पहुंची। वह इतनी डरी और सहमी हुई थी कि लगातार कांप रही थी। बेटी को इस हालत में देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। जब रोने का कारण पूछा, तो बेटी ने जो बताया उसे सुनकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से किया हमला लड़की ने बताया कि रास्ते में लड़कों ने न केवल उसका रास्ता रोका, बल्कि हाथ पकड़कर घिनौनी हरकतें भी की। इस बीच शर्मनाक घटना की भनक मामा को लग गई। मामा ने तुरंत अपनी भांजी से पूरी बात पूछी और आपबीती सुनने के बाद उनका खून खौल उठा। वे बाहर गए और हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़कर पूछताछ के लिए अपने घर ले आए। लेकिन यह दबंगों को नागवार गुजरी। अचानक आरोपी युवक के परिजन लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर पीड़िता के घर में घुस गए। उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। ​दबंगों ने पीड़िता की मां, मामा और घर के अन्य सदस्यों को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार मचने के बावजूद आरोपी तब तक पीटते रहे जब तक कि वे लहूलुहान नहीं हो गए। इस जानलेवा हमले में पीड़िता की मां और मामा गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। ‘काफी दिनों से चल रही थी प्रताड़ना, विरोध पर मिलती थी धमकियां’ ​स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। गांव के लड़के पिछले काफी दिनों से इस नाबालिग लड़की को आते-जाते परेशान कर रहे थे। राह चलते अभद्र फब्तियां कसना, गाली-गलौज करना और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़ित परिवार लोकलाज और डर के मारे चुप था, लेकिन इस बार पानी सिर से ऊपर चला गया। डोभी थाने में लिखित शिकायत दर्ज ​इस खूनी संघर्ष और छेड़खानी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़िता के मामा ने डोभी थाना में नामजद आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने का लिखित आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए। फिलहाल सभी आरोपी फरार है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!