Raipur Land File Missing | Builder Scam Allegations; Zone Commissioner Attached

Raipur Land File Missing | Builder Scam Allegations; Zone Commissioner Attached


रायपुर में नगर निगम के जोन 10 अमलीडीह ऑफिस से करीब 100 एकड़ जमीन से जुड़ी अहम फाइल गायब हो गई है। इस गड़बड़ी के पीछे बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। जोन 10 में आने वाले बोरियाकला इलाके के ओम नगर, साईं नगर और बिलाल नगर क्षेत्र से ज

.

बताया जा रहा है कि यह फाइल जोन कार्यालय से नगर निगम मुख्यालय भेजी जानी थी, लेकिन इसे सीधे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (नगर निवेश) को भेज दिया गया, जो आवास और पर्यावरण विभाग के अधीन आता है।

निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे को मुख्यालय अटैच कर दिया है। उनकी जगह मोनेश्वर शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। मोनेश्वर शर्मा ने कहा कि FIR दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

जोन 10 के कमिश्नर ने सभी विभागीय अधिकारियों से जानकारी मांगी है।

फाइल सीधे भेजना नियमों के खिलाफ

निगम मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह सीधे फाइल भेजना नियमों के खिलाफ है। सामान्य प्रक्रिया के तहत सभी फाइलें पहले निगम मुख्यालय भेजी जाती हैं, जहां से आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाता है। ऐसे में फाइल का इस तरह गायब होना और प्रक्रिया से हटकर भेजा जाना गंभीर गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।

मामले के सामने आते ही नगर निगम आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे को मुख्यालय अटैच कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। उनकी जगह मोनेश्वर शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम प्रशासन का मानना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से किया गया खेल हो सकता है।

महापौर ने कहा- कार्रवाई होनी चाहिए

निगम जोन कार्यालय से फाइल गायब होने के मामले को महापौर मीनल चौबे ने गलत बताया है। उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की बात कही है। दैनिक भास्कर से बातचीत में महापौर ने कहा कि इस तरह के मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि संबंधित अधिकारियों के हौसले न बढ़ें।

………………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

कांग्रेस नेता बोले-पार्षद के भाई-मेयर के करीबी कर रहे अवैध-प्लाटिंग: रवि सोनकर ने आरोपों को बताया निराधार, महापौर बोलीं-नाम का इस्तेमाल किया जा रहा

राजधानी रायपुर के भाठागांव में अवैध प्लाटिंग को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ब्रम्हा सोनकर ने पार्षद रवि सोनकर के भाई और महापौर के करीबी पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!