हाईवे के ढाबों-होटलों पर पुलिस की अचानक रेड:ओवरलाइट, अवैध शराब और पार्किंग व्यवस्था की जांच

हाईवे के ढाबों-होटलों पर पुलिस की अचानक रेड:ओवरलाइट, अवैध शराब और पार्किंग व्यवस्था की जांच




रायपुर ग्रामीण पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन आकस्मिक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था और अवैध गतिविधियों को लेकर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में थाना धरसीवा और सिलतरा चौकी पुलिस की टीमों ने हाईवे किनारे संचालित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। हाई इंटेंसिटी लाइट बंद रखने के निर्देश जांच के दौरान पुलिस ने ढाबों और होटलों में लगाई गई तेज रोशनी वाली हाई इंटेंसिटी लाइट्स को लेकर विशेष निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी चकाचौंध पैदा करने वाली लाइटें हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकती हैं, इसलिए इन्हें बंद रखा जाए। सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर भी सख्ती पुलिस ने संचालकों और वाहन चालकों को चेतावनी दी कि भारी वाहनों और ट्रकों को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अनियंत्रित तरीके से खड़ा न किया जाए। वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने और पार्किंग के दौरान पार्किंग लाइट चालू रखने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क हादसों की आशंका कम हो सके। ढाबों में शराब पिलाने पर होगी कार्रवाई अभियान के दौरान पुलिस ने साफ किया कि बिना वैधानिक अनुमति के किसी भी ढाबे या होटल में शराब की बिक्री या सेवन कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आबकारी अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील पुलिस अधिकारियों ने ढाबा और होटल संचालकों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध कारोबार या कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तत्काल नजदीकी थाने या डायल-112 को दें। रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि हाईवे पर सड़क सुरक्षा मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम और यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!