प्रेमी के घर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश:मृतिका के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

प्रेमी के घर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश:मृतिका के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल




छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय युवती की लाश प्रेमी के घर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान कविता दास के रूप में हुई है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर इलाके का है। पुलिस के अनुसार, घटना 19 अप्रैल की देर रात की है। युवती अपने कथित प्रेमी महफूज खान के घर पर मौजूद थी। बताया जा रहा है कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो घरवालों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा गया, तो युवती फंदे से लटकी हुई नजर आई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने प्रेमी पर लगाया मारपीट करने का आरोप परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महफूज खान युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों का यह भी दावा है कि आरोपी कई बार इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवती के साथ मारपीट करता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम करके शुरू की जांच वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!