Saharanpur Inspector Line Hazir | Retired CO Complaint Action

Saharanpur Inspector Line Hazir | Retired CO Complaint Action



सहारनपुर में रिटायर्ड सीओ के साथ अभद्रता के आरोपों में फतेहपुर थानाध्यक्ष विनय शर्मा को एसएसपी अभिनंदन ने लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई उस समय हुई जब उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पदाधिकारी मेरठ में एडीजी भानु भास्कर से मिले और मामले में

.

मेरठ के गंगानगर निवासी रिटायर्ड सीओ सुरेशवीर सिंह ने 10 अप्रैल को एसएसपी को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ी घोघू में मोबाइल टॉवर से बैटरी सेल चोरी हो गए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह थाने गए थे।

आरोप है कि परिचय देने के बावजूद थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता की, कॉलर पकड़कर धक्का दिया और थाने से बाहर निकाल दिया। एसएसपी के निर्देश पर चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ और शिकायत का जिक्र भी किया गया, लेकिन थानाध्यक्ष का नाम अभियुक्त कॉलम में शामिल नहीं किया गया।

मामले को लेकर पेंशनर संगठन ने विरोध जताया और विभिन्न जिलों के अधिकारियों को पत्र लिखे। सोमवार को पदाधिकारी एडीजी से मिले और बताया कि गंभीर आरोपों के बावजूद इंस्पेक्टर पद पर बने हुए हैं। इसके बाद एसएसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।

रिटायर्ड डीएसपी सुरेशवीर सिंह के अनुसार, 23 मार्च को ही तहरीर दी गई थी, लेकिन कई दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। 10 अप्रैल को दोबारा थाने पहुंचने पर विवाद हुआ और कथित अभद्रता की घटना सामने आई। शिकायत के बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ उसी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन कार्रवाई लंबित थी। अब उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!