रायबरेली में नाबालिगों को भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया, पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी

रायबरेली में नाबालिगों को भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया, पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी




रायबरेली जनपद में अपराधियों और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के कुशल निर्देशन में कार्रवाई करते हुए लालगंज और डलमऊ थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक पीड़ित पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार सोमवार को मुखबिर की सूचना पर लालगंज पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित आरोपी राजेंद्र पासी (पुत्र स्व. शीतलदीन), निवासी ग्राम मुर्दीपुर मझिगवां, थाना सरेनी, जनपद रायबरेली को क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक राजीव कुमार और आरक्षी सोनू यादव ने यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पासी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। दूसरा मामला थाना डलमऊ का है, जहां एक प्रार्थिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी अमित कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। डलमऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया और जांच में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर डलमऊ पुलिस टीम ने मुकदमे के नामजद अभियुक्त अमित कुमार (पुत्र रामदास), निवासी पूरे तमोली मजरे बेला भेला, थाना भदोखर, जनपद रायबरेली को गंगा एक्सप्रेस-वे कटघर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। डलमऊ पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय कुमार पाठक, आरक्षी अविनाश कुमार और प्रशांत पाण्डेय शामिल थे। एसपी ने की पुलिस टीमों की सराहना रायबरेली ​जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और महिलाओं व बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही इस मुहिम के तहत दोनों थानों की पुलिस सक्रिय नजर आई। पुलिस अधीक्षक ने दोनों टीमों के इस त्वरित कार्य की सराहना की है और अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!