सहारनपुर में तस्वीरों में देखिए दसवीं के टॉप-10 टॉपर:आयुषी ने किया जिला टॉप, यूपी में भी बनाई टॉप-5 में जगह

सहारनपुर में तस्वीरों में देखिए दसवीं के टॉप-10 टॉपर:आयुषी ने किया जिला टॉप, यूपी में भी बनाई टॉप-5 में जगह




उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा घोषित 10वीं के रिजल्ट में सहारनपुर की छात्रा आयुषी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। यमुना खादर इंटर कॉलेज, कंबोहमाजरा की छात्रा आयुषी ने 600 में से 582 अंक (97%) प्राप्त किए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने प्रदेश स्तर पर भी टॉप-10 में 5वां स्थान प्राप्त किया है। आयुषी के विषयवार अंक भी बेहद प्रभावशाली रहे। उन्होंने हिंदी में 98, इंग्लिश में 98, गणित में 99, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 96 और ड्राइंग में 99 अंक हासिल किए हैं। गुरुवार शाम 4 बजे जारी हुए इस रिजल्ट में सहारनपुर जिले के कुल 36,097 छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए जिले में 89 केंद्र बनाए गए थे और पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई थी। सहारनपुर की टॉप-10 सूची इस प्रकार रही: इस वर्ष जिले में कई स्थानों पर टाई देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट है कि छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। देखिए…10वीं के जिला के टॉप-10 टॉपर की तस्वीर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!