Garden Care Tips: प्रचंड गर्मी में जा रहे हैं घर से बाहर तो ऐसे रखें अपने पौधों का ख्याल, रहेंगे एकदम हरे-भरे

Garden Care Tips: प्रचंड गर्मी में जा रहे हैं घर से बाहर तो ऐसे रखें अपने पौधों का ख्याल, रहेंगे एकदम हरे-भरे


How To Care For Plants In Extreme Heat: प्रचंड गर्मी में अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि पीछे रह गए पौधों का क्या होगा. तेज धूप, सूखी हवा और तपती मिट्टी मिलकर कुछ ही दिनों में हरे-भरे पौधों को मुरझा सकती है. लेकिन थोड़ी सी समझदारी और पहले से की गई तैयारी आपके गार्डन को सुरक्षित रख सकती है, ताकि लौटने पर पौधे वैसे ही ताजगी से भरे मिलें. 

आपको क्या करना चाहिए?

होम टिप्स के बारे में जानकारी देने वाली तमाम बेवसाइट्स के अनुसार,   सबसे पहले अपने गार्डन को ध्यान से समझना जरूरी है. दोपहर के समय एक बार बाहर निकलकर देखें कि किन जगहों पर सबसे ज्यादा धूप पड़ती है. खुली जमीन, बिना छांव वाले हिस्से और दक्षिण दिशा की ओर बने क्यारी वाले स्थान सबसे जल्दी गर्म हो जाते हैं. वहीं पेड़ों के नीचे या छायादार कोनों में तापमान थोड़ा कम रहता है.  इन जगहों को पहचानकर आप तय कर सकते हैं कि किस पौधे को ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है. 

इसे भी पढ़ें – Height Increase Tips: किन तरीकों से उम्र निकलने के बाद भी बढ़ा सकते हैं लंबाई? जानिए ये आसान तरीके

गर्मी में मिट्टी की नमी बनाए रखना

गर्मी में मिट्टी की नमी बनाए रखना सबसे बड़ा काम होता है.इसके लिए पौधों के आसपास सूखी पत्तियां, भूसा या खाद की मोटी परत बिछा दें. यह परत मिट्टी को सीधे सूरज की तपिश से बचाती है, पानी को जल्दी सूखने नहीं देती और जड़ों को ठंडक देती है. इससे पौधे लंबे समय तक बिना ज्यादा पानी के भी टिके रह सकते हैं. 

पानी देने का सही समय

पानी देने का सही समय भी बहुत मायने रखता है. अगर आप घर से बाहर जाने वाले हैं, तो जाने से पहले सुबह या शाम के समय पौधों को अच्छी तरह से पानी दें, ताकि मिट्टी गहराई तक नम हो जाए. हल्का-हल्का पानी देने के बजाय एक बार में अच्छी सिंचाई करना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे जड़ें नीचे तक मजबूत होती हैं और पौधे ज्यादा समय तक सूखे को सहन कर पाते हैं.

अस्थायी छांव का इंतजाम

तेज धूप से बचाने के लिए अस्थायी छांव का इंतजाम भी किया जा सकता है. आप कपड़े, जाल या छतरी जैसी चीजों का इस्तेमाल करके नाजुक पौधों को ढक सकते हैं. अगर आपके गार्डन में बेल या बड़े पौधे हैं, तो उनके नीचे छोटे पौधों को रखें, ताकि उन्हें प्राकृतिक छांव मिल सके. इससे धूप का सीधा असर कम होगा और पौधे जल्दी नहीं सूखेंगे. अगर आप नए पौधे लगाने की सोच रहे हैं, तो ऐसे पौधों का चयन करें जो गर्मी सहने में सक्षम हों. देशी पौधे, रसीले पौधे और कम पानी में पनपने वाले पौधे इस मौसम के लिए बेहतर होते हैं. ऐसे पौधे न सिर्फ टिकाऊ होते हैं, बल्कि कम देखभाल में भी अच्छे बने रहते हैं.

इसे भी पढ़ें- Cooler Water Cleaning Tips : कूलर में हमेशा साफ रहेगा पानी, बस डाल दें ये छोटी सी चीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!