Hyderabadi Biryani vs Karachi Biryani : हैदराबादी और कराची बिरयानी में क्या होता है अंतर, जानिए किसमें है सबसे ज्यादा स्वाद

Hyderabadi Biryani vs Karachi Biryani : हैदराबादी और कराची बिरयानी में क्या होता है अंतर, जानिए किसमें है सबसे ज्यादा स्वाद


Hyderabadi Biryani vs Karachi Biryani : बिरयानी का नाम सुनते ही ज्यादातर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. भारत से लेकर पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों तक बिरयानी की अलग-अलग वैरायटी बेहद पसंद की जाती है. बासमती चावल, खुशबूदार मसाले और चिकन या मटन के साथ बनने वाली यह डिश नॉनवेज लवर्स की पहली पसंद मानी जाती है, लेकिन जब सबसे बेहतरीन बिरयानी की बात होती है तो दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं. यह दो नाम हैदराबादी बिरयानी और कराची बिरयानी हैं. इन दोनों बिरयानी में बासमती चावल, मांस और खुशबूदार मसालों का इस्तेमाल होता है, लेकिन इन्हें बनाने का तरीका, मसालों का यूज और टेस्ट एक-दूसरे से काफी अलग होता है. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि हैदराबादी और कराची बिरयानी में क्या अंतर होता है और सबसे ज्यादा स्वाद किसमें है. 

हैदराबादी और कराची बिरयानी में क्या अंतर होता है?

हैदराबादी और कराची बिरयानी में सबसे बड़ा फर्क इनके बनाने के तरीके और टेस्ट का होता है. हैदराबादी बिरयानी को दम कुकिंग तकनीक से तैयार किया जाता है, जिसमें मैरिनेट किए हुए चिकन या मटन के ऊपर आधे पके बासमती चावल की परत लगाकर बर्तन को बंद कर धीमी आंच पर पकाया जाता है. इससे चावल का हर दाना अलग रहता है और केसर, इलायची साथ ही तले हुए प्याज की खुशबू अच्छी तरह उसमें मिल जाती है. इसका टेस्ट हल्का और खुशबूदार होता है.

वहीं कराची बिरयानी में मांस और चावल को मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाकर पकाया जाता है, जिससे हर चीज में मसालों का तीखा और चटपटा टेस्ट महसूस होता है. इसमें चिकन, मटन और कई बार बकरे के मांस का इस्तेमाल किया जाता है. इसके चावल मसालों से अच्छी तरह मिल जाते हैं और लाल रंग के दिखाई देते हैं. परोसते समय भी हैदराबादी बिरयानी परतदार और अलग समेल वाली होती है, जबकि कराची बिरयानी ज्यादा मसालेदार होती है और कई जगहों पर इसमें आलू भी डाले जाते हैं. 

हैदराबादी बिरयानी की खासियत क्या है?

हैदराबादी बिरयानी अपनी खास दम कुकिंग तकनीक के लिए जानी जाती है. इसमें आधे पके हुए चावलों की परत मैरिनेट किए हुए मांस के ऊपर लगाई जाती है. इसके बाद बर्तन को अच्छी तरह सील करके धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे सभी टेस्ट आपस में अच्छी तरह घुल-मिल जाएं. इस बिरयानी में केसर, तले हुए प्याज और इलायची जैसी सामग्री इसकी अलग पहचान बनाती हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि चावल का हर दाना अलग दिखाई देता है और मांस बेहद मुलायम रहता है. 

यह भी पढ़ें – Dal Paratha Recipe: रात की दाल बच गई है? फेंकने से अच्छा नाश्ते में ऐसे बनाएं क्रिस्पी पराठे

हैदराबादी बिरयानी का टेस्ट कैसा होता है?

इसमें तीखापन कम होता है. साथ ही मसालों से ज्यादा खुशबू पर जोर दिया जाता है. इसके अलावा केसर और इलायची इसकी महक को खास बनाते हैं. 

कराची बिरयानी की खासियत क्या है?

कराची बिरयानी अपने बोल्ड और मसालेदार टेस्ट के लिए मशहूर है. इसमें चावल और मसाले को अच्छी तरह मिलाया जाता है, जिससे हर निवाले में मसालों का टेस्ट महसूस होता है. इस बिरयानी का रंग अक्सर लाल या नारंगी दिखाई देता है, जो लाल मिर्च और पपरिका के इस्तेमाल से आता है. कई जगहों पर इसमें आलू भी डाले जाते हैं, जो मसालों का टेस्ट अपने अंदर सोख लेते हैं. 

कराची बिरयानी का टेस्ट कैसा होता है?

कराची बिरयानी का टेस्ट तीखा और चटपटा होता है. यह मसालेदार टेस्ट पसंद करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है. इसे खाते हुए हर बाइट में मसालों का तीखा और चटपटा टेस्ट महसूस होता है. इसका टेस्ट लंबे समय तक जुबान पर बना रहता है. 

यह भी पढ़ें – Benefits Of Soaking Mangoes: आम खाने से पहले पानी में डालने को क्यों कहा जाता है? जान लीजिए इसका कारण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!