छिंदवाड़ा में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत:भोपाल जाने के लिए घर से निकले थे दोनों युवक, बाइक अनियंत्रित होकर पलटी
छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से भोपाल जा रहे थे, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम के अनुसार, सोमवार 27 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे दोनों युवक घर से भोपाल के लिए निकले थे। दमुआ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बानाबहरा मेन रोड पर उनकी बाइक (क्रमांक MP 28 MP 6423) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हेमंत (23) पिता मधु कहार निवासी भाजीपानी और मुजम्मिल (21) पिता रहमत अली निवासी वार्ड क्रमांक 9 भाजीपानी के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link

