सास-बहू से पड़ोसियों ने की मारपीट:अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर 3 लोगों ने पीटा
डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गामड़ी देवल गांव में जमीनी विवाद और अश्लील टिप्पणियों का विरोध करने पर एक महिला और उसकी बुजुर्ग सास पर हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता रागिनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोसी रमेश भट्ट और उसके 2 बेटे, हितेश व प्रीतेश आए दिन उनके परिवार के साथ जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा करते थे। रागिनी ने आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर महिलाओं को देखकर अश्लील टिप्पणियां करते थे। बाप-बेटों ने की मारपीट
25 अप्रैल को जब रागिनी और उसकी सास ने इन हरकतों का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रमेश और उसके दोनों बेटों को महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट करते साफ देखा जा सकता है। बाल खींचकर जमीन पर घसीटा
वीडियो में आरोपी महिला के बाल खींचकर उसे जमीन पर घसीटते नजर आ रहे हैं। एक आरोपी महिला के ऊपर बैठकर उसे पीटता दिखाई दे रहा है। जब बुजुर्ग सास ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य साक्ष्य जुटा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Source link

