सीधी में बोलेरो अनियंत्रित होकर तालाब किनारे भिड़ी:ड्राइवर गंभीर घायल, ब्रेक फेल होने से हादसे की आशंका

सीधी में बोलेरो अनियंत्रित होकर तालाब किनारे भिड़ी:ड्राइवर गंभीर घायल, ब्रेक फेल होने से हादसे की आशंका




सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम झाझ में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर तालाब किनारे जा भिड़ा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे की है। घायल चालक की पहचान रामपुर निवासी पंकज साकेत के रूप में हुई है। वह अपनी बोलेरो से रामपुर से मनिगवा की ओर जा रहा था। ग्राम झाझ के पास तालाब किनारे अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शी और ग्राम निवासी अशोक तिवारी ने बताया कि बोलेरो तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क से दूसरी दिशा में मुड़ गई। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः वाहन का ब्रेक फेल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए रामपुर नैकिन अस्पताल पहुंचाया। रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भेजा गया था। प्रथम दृष्टया यह एक सामान्य सड़क हादसा प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल चालक अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!