कोटा में रेलवे कर्मचारी ने क्वार्टर में फंदा लगाया:15 दिनों से नहीं थी पत्नी, गांव से लौटी तो पति पंखे से लटका मिला

कोटा में रेलवे कर्मचारी ने क्वार्टर में फंदा लगाया:15 दिनों से नहीं थी पत्नी, गांव से लौटी तो पति पंखे से लटका मिला




कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी की घर में मौत का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने अपने सरकारी क्वार्टर में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार शाम उसकी पत्नी गांव से वापस लौटी तो पति का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया। थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान जगदीश मीणा के रूप में हुई है। वह रेलवे वर्कशॉप यार्ड में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। जगदीश पावर हाउस के पास स्थित रेलवे क्वार्टर में रहता था। पिछले करीब 15 दिनों से वह घर में अकेला रह रहा था, क्योंकि पत्नी और बच्चे गांव गए हुए थे। पुलिस के अनुसार सोमवार दिन में किसी समय जगदीश ने फंदा लगाया। शाम करीब 6 बजे उसकी पत्नी गांव से लौटी तो कमरे में पति को पंखे से लटका देख घबरा गई। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। घटना की सूचना पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को अस्पताल भिजवाया गया। आज मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!