फाजिल्का में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:झाड़ियों में बेसुध पड़ा मिला, परिजन बोले- बेटे को ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित किया

फाजिल्का में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:झाड़ियों में बेसुध पड़ा मिला, परिजन बोले- बेटे को ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित किया




फाजिल्का जिले के गांव मुलियावाली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक गांव के पास झाड़ियों में बेसुध हालत में पड़ा मिला, जिसे परिजन तुरंत इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। मृतक के पिता सेवा सिंह, जो पेशे से कंबाइन ड्राइवर हैं, ने बताया कि वह रोज की तरह काम पर गए हुए थे। उनका बेटा रवींद्र सिंह भी मेहनत-मजदूरी के लिए घर से निकला था। कुछ समय बाद उन्हें फोन आया कि उनका बेटा गांव के पास झाड़ियों में बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। पिता बोले- सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार का आरोप है कि रविंद्र सिंह को उसके ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। सेवा सिंह के अनुसार, उनका बेटा अधिकतर समय ससुराल में ही रहता था, लेकिन वहां उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। इसी तनाव के चलते वह नशे का सेवन करने लगा, जिसने उसकी हालत को और बिगाड़ दिया। परिवार का कहना है कि इसी कारण उसकी मौत हुई है। मृतक की पत्नी आठ महीने की गर्भवती है, जिससे परिवार की चिंता और भी बढ़ गई है। बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह अस्पताल में ही बेहोश हो गई, जिसे तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मृतक के जीजा बोले- मानसिक तनाव में था रविंद्र घर में मातम का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। मृतक के जीजा मलकीत सिंह ने भी आरोप लगाया कि रविंद्र को उसकी पत्नी मायके में ही रखती थी और उसे अपने घर नहीं आने दिया जाता था, जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर करण ने बताया कि युवक को बेसुध हालत में लाया गया था, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पुलिस को सूचित कर दिया गया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!